{"_id":"6786c01afbc78dd0cf0740ef","slug":"year-2024-123-drug-smugglers-caught-in-83-cases-kaithal-news-c-18-1-knl1004-560733-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वर्ष 2024 ः 83 मामलों में 123 नशा तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वर्ष 2024 ः 83 मामलों में 123 नशा तस्कर काबू
Wed, 15 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस ने वर्ष 2024 में नशा तस्करी के 83 मामले दर्ज कर 123 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एसपी राजेश कालिया ने कहा कि जिले के सभी क्राइम यूनिट प्रभारी एवं थाना प्रबंधकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे हर मामले में मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हरेक व्यक्ति को पकड़ें। इसके अलावा युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने और उन्हें अपराध और नशे से दूर रखने के लिए शिक्षण संस्थानों और गांवों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 25 खेल प्रशिक्षक नियुक्त किए गए है, जो युवाओं को प्रतिदिन खेल क्रीडा करवाते हैं।
एसपी के मुताबिक, नशा जागरूकता टीम में शामिल पीएसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार तथा होमगार्ड शमशेर सिंह आदि सभी थाना प्रबंधकों की ओर से विभिन्न स्थानों पर सेमिनार, रैली आदि कार्यक्रमों के साथ आमजन सहित युवा वर्ग को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि वर्ष 2024 दौरान 123 नशा तस्करों को काबू करके उनके कब्जे से 12 किलो 620.135 ग्राम अफीम, 376.55 ग्राम चरस, 13.853 किलोग्राम चूरा पोस्त, 9.307 किलोग्राम गांजा,
506.852 किलोग्राम डोडोपोस्त, 148.520 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), नौ ग्राम स्मैक, 501 इंजेक्शन
और 7305 नशीली गोलियां बरामद की। संवाद