{"_id":"637a8c331c8e6a0d2c3066f1","slug":"worried-about-sending-obscene-videos-and-threats-the-girl-committed-suicide-by-hanging-kaithal-news-knl1281027165","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: अश्लील वीडियाे बनाकर भेजने व उसे वायरल करने की धमकी से परेशान युवती ने की फंदा लगाकर आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: अश्लील वीडियाे बनाकर भेजने व उसे वायरल करने की धमकी से परेशान युवती ने की फंदा लगाकर आत्महत्या
Mon, 21 Nov 2022 08:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:30 AM IST
सार
पुलिस ने पिता की शिकायत पर तीन आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियो की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के कैथल में तीन युवकों की ओर से अश्लील वीडियो बनाकर भेजने और इसे वायरल करने की धमकी देने से आहत युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी मौसम, शेखर और अभिषेक ने उसकी 21 वर्षीय बेटी की अश्लील वीडियो बनाकर उसके पास भेज दी। साथ ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इससे आहत होकर बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई पारस कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन