फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   women, murder, dead found, kaithal

महिला की बेरहमी से हत्या, शव फेंक कर हत्यारे फरार

Sun, 02 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 02 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
women, murder, dead found, kaithal
murder
पंजाब की सीमा पर स्थित गांव महमूदपुर एरिया में एक महिला की हत्या करके हत्यारे शव को वहीं फेंक कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव महमूदपुर के निकट हांसी बुटाना नहर के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला के गले पर हथियार से किए गए हमले का निशान है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के गले में गोली मारी हुई है। शव से थोड़ी दूर खून के निशान भी देखे गए। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कातिलों ने गोली मारकर उसके शव को थोड़ी दूर सरकाकर छिपा दिया ताकि मर्डर होने बारे जल्द किसी को पता न चल सके। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए।
विज्ञापन


गुहला थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 34 से 35 साल है। उसके बारे में आस-पास के गांवों सहित पंजाब के साथ लगते थानों में भी सूचना दी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि उसकी शिनाख्त हो सके। मौत के कारणों का भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल सकेगा। गोली मारे जाने की बात महिला के गले के निशान को देखकर अंदाजे से कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सुल्तान सिंह ने बताया कि फिलहाल घटना को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने महिला के शव को 72 घंटे सरकारी अस्पताल में रखा है। ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। आस-पास के गांवों में भी इस बारे में सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed