फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women left for Shambhu border

Kaithal News: शंभू बॉर्डर के लिए महिलाएं रवाना

Sun, 09 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Women left for Shambhu border
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। खनौरी व शंभू बार्डर पर पिछले एक साल से अधिक समय से चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनैतिक) धरने में शामिल होने के लिए अरनौली गांव से महिलाओं का एक जत्था रवाना हुआ।

शंभू बॉर्डर जाने से पूर्व महिलाओं ने अरनौली गांव के गुरुद्वारा में माथा टेक कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष तेजेंद्र पूनिया की पत्नी रणजीत कौर पूनिया खुद ट्रैक्टर चलाते हुए महिलाओं को लेकर शंभू बार्डर के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन


रणजीत कौर पूनिया ने कहा कि बीकेयू शहीद भगत सिंह के आह्वान पर होने वाले हर आयोजन में महिलाएं भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर गुहला हलका की महिलाएं बाॅर्डर पर उपस्थिति दर्ज करवाएंगी। किसान परेड हो या भारत बंद हर कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों को एमएसपी पर गारंटी देने सहित अन्य मांगे नहीं मानती तब तक वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला संघर्ष करती रहेंगी। रणजीत कौर ने कहा सरकार एक तरफ तो डल्लेवाल की सेहत की चिंता जता रही है। वहीं, दूसरी तरफ बातचीत के लिए लंबी तारीखें दे रही है। यह रवैया ठीक नहीं है। इस अवसर पर परमजीत कौर, बलजीत कौर, जसवंत कौर, राज कौर व हरजीत कौर सहित दर्जनों महिलाएं बॉर्डर के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed