Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women in traditional attire presented Garba and other dances.

Kaithal News: महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और नृत्य की दी प्रस्तुतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women in traditional attire presented Garba and other dances.
दीपावली मिलन उत्सव में झूमती महिलाएं। सभ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अग्रवाल युवा सभा कैथल के तत्वावधान में महिला इकाई की ओर से श्री सनातन धर्म मंदिर, कमेटी चौक में दीपावली मिलन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रास-गरबा रहा, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक व रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर उत्सव का माहौल बना दिया।
साथ ही, कार्यक्रम में महिलाओं ने दीपावली के पर्व की खुशियां आपस में सांझा करते हुए आपसी मेलजोल, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान अंजू बंसल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में दीपोत्सव के जरिये दीपावली की पारंपरिक संस्कृति और प्रकाश पर्व की महत्ता को दर्शाया गया। इस दीपावली मिलन उत्सव में बच्चों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर सचिन बंसल, कपिल गोयल, मनाेज सिंगला, रविंद्र मित्तल, सुभाष बंसल, विनोद धनौरी, निशी मंगल, अक्षरा गुप्ता सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

---------
11 आकर्षक इनाम निकाले गए
प्रधान अशोक गोयल ने बताया कि महिला विंग की ओर से दीपावली पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसके लिए उन्होंने महिला विंग की प्रधान अंजू बंसल की सराहना की। समारोह में महिलाओं के लिए विशेष उपहार योजना भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रत्येक महिला को एक निःशुल्क कूपन दिया गया, जिसके माध्यम से कार्यक्रम के दौरान 11 आकर्षक इनाम निकाले गए। अंजू बंसल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक संगठनों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और त्योहारों को सामूहिक रूप से मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

दीपावली मिलन उत्सव में झूमती महिलाएं। सभ

दीपावली मिलन उत्सव में झूमती महिलाएं। सभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed