फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women danced to kirtan and bhajans in Baba Hansa Nath temple.

Kaithal News: बाबा हंसा नाथ मंदिर में कीर्तन, भजनों पर थिरकीं महिलाएं

Tue, 23 Jan 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Jan 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Women danced to kirtan and bhajans in Baba Hansa Nath temple.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पाई। अयोध्या में हुई श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य के सोमवार को जिले के सभी गांवों में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इसके साथ श्री राम का कीर्तन किया। कीर्तन के दौरान भजनों पर महिलाएं खूब थिरकी। गांव नरड़ में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूजा अर्चना की। गांव से लगभग 500 महिलाओं ने श्रीराम नाम के कीर्तन में हिस्सा लिया। इसके बाद सभी महिलाओं को प्रसाद के रूप में फल वितरित किए और सुख शांति की कामना की।

नरड़ में श्रीराम नाम के कीर्तन में गांव की महिलाओं ने उत्साह पूर्व इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने श्रीराम की पूजा अर्चना की है और प्रसाद ग्रहण किया है।
विज्ञापन


पंच सुनील शर्मा ने बताया कि उनकी देखरेख में यह कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समस्त गांव की लगभग 500 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी को प्रसाद वितरित किया। समस्त गांव के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने सभी महिलाओं से रात के समय अपने अपने घरों के बाहर पांच दीपक जलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पाई क्षेत्र सभी जगह राममय दिखाई दिया। लोगों द्वारा हवन भंडारे सहित प्रसाद वितरित करते देखा गया। पाई, पिलनी, सेगा, प्योदा, हरसोला, काकोत, करोड़ा, भाना में कीर्तन, भंडारा तथा हवन किया। क्षेत्रों में यह उत्सव दिवाली सा उत्साह से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed