फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women are contributing equally to men in every field: Jaiswal

पुरुषों के बराबर हर क्षेत्र में सहयोग दे रहीं महिलाएं : जायसवाल

Sun, 09 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Women are contributing equally to men in every field: Jaiswal
पूंडरी। डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय कैडेट कौर की ओर से सातवीं हरियाणा बटालियन एनसीसी करनाल के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर-पूंडरी की सहायक प्राध्यापिका डॉ. गीता जायसवाल मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं सहित एनसीसी कैडेट्स से कहा कि नारी अपने आप में एक शक्ति है और जब वह अपनी शक्ति को पहचानती है तो वह हर संघर्ष से निकलकर एक अलग पहचान बना लेती है। प्राचार्य डॉ. सुभाष तंवर ने महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। दिवंगत हिंदी प्राध्यापक डॉ. रविंद्र गासो की धर्मपत्नी डॉ. पूनम गासो ने उनकी याद में चार विद्यार्थियों को हिंदी विषय में कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति राशि प्रदान की।
विज्ञापन

संयोजक मेजर डॉ. राजेश तुरान ने सभी गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया तथा आए हुए अतिथियों को स्वागत व धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मंच संचालन पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. सिमरजीत कौर ने किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट संदीप कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. वैभव दत्त शर्मा, डॉ. रितु रानी, नेहा शर्मा, विकास कुमार, अनिल कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed