फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman accused arrested in foetus recovery case

Kaithal News: भ्रूण मिलने के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Woman accused arrested in foetus recovery case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। थाना राजौंद पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो नवजात भ्रूण मिलने के मामले में संलिप्त पाई गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 6 अगस्त की सुबह राजौंद निवासी मनप्रीत सिंह अपने डेरा से कस्बे की ओर आ रहे थे, तभी ज्ञान दीप स्कूल, रोहेड़ा रोड के पास झाड़ियों में एक मृत लड़की का भ्रूण पड़ा मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे।

शिकायतकर्ता ने तुरंत डायल–112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच एसआई पवन कुमार की टीम द्वारा की गई। जांच में पानीपत निवासी 45 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया, जो भ्रूण को जन्म देने वाली नाबालिग की मां है। इससे पहले 80 वर्षीय राजकली को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नाबालिगा के साथ पानीपत निवासी एक युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया था, जिससे वह गर्भवती हो गई। नाबालिग की नानी राजकली ने अपनी बेटी को बोलकर उसे और नाबालिग को राजौंद बुलाया और गर्भपात करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भ्रूण को फिर झाड़ियों में फेंक दिया गया। गिरफ्तार महिला को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed