फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Withdraw 45 thousand rupees from the bank consumer's account through online

बैंक उपभोक्ता के खाते से ऑनलाइन माध्यम से 45 हजार रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 45 thousand rupees from the bank consumer's account through online
राजौंद क्षेत्र में एक बैंक उपभोक्ता के खाते से ऑनलाइन माध्यम से 45 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव कसान निवासी पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका कैथल में पंजाब एंड सिंध बैंक में खाता है। उसके बैंक खाते से अन्य व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर हो गए। इसके बाद बैंक खाते की जांच की गई उक्त खाता राहुल पंथी वासी डीग भरतपुर के नाम से पाया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया है जो खुद को यादव नामक व्यक्ति बता रहा था। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने 20 हजार रुपये लेने है, जिसे वह गूगल-पे में डलवा रहा हूं। इस फोनकर्ता ने क्यू आर कोड स्कैन करने के लिए बोला। जैसे ही क्यू आर कोड स्कैन किया तो उसके बैंक खाता से अलग-अगल राशि में 45 हजार रुपये कट गए। इसके बाद फोनकर्ता से संपर्क किया गया तो 20 मिनट में पैसे वापस आने की बात कही गई। जब पैसे वापस नहीं आए तो पीड़ित ने दोबारा आरोपी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। पीड़ित ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed