फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   With the election announcement, parties started changing hearts.

Kaithal News: चुनाव घोषणा के साथ दिल संग बदलने लगे दल

Tue, 20 Aug 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
With the election announcement, parties started changing hearts.
भाजपा और लोजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ दिल के साथ राजनीतिक नेता दल बदलने लगे हैं। ढांड रोड स्थित किसान भवन पर लोक जनशक्ति पार्टी (युवा मोर्चा ) व भाजपा के कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में सुपार्श्व जैन शिक्षा समिति की संचालिका प्रज्ञा पाशा जैन सहित डॉ. लषित जैन, जयना जैन, सुरेंद्र अरोड़ा, अब्दुर रहमान, जयनल अब्दीन, राजीव खुराना, रेखा खुराना, पूनम मनचंदा, संगीता गोयल, संजना बोहत, संजय कुमार, सुमन कश्यप, महिंद्र आदि ने कांग्रेस का दामन थामा।

गौरतलब है कि लोक जनशक्ति पार्टी के चेयरमेन लोकसभा सांसद चिराग पासवान हैं। प्रज्ञा पाशा जैन राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त है। इसके अतिरिक्त कुमारी प्रिज्ञया पाशा सेल्यूट तिरंगा ट्रस्ट हरियाणा की महासचिव, मां भगवती ट्रस्ट कैथल की संरक्षक, सूपार्श्व जैन शिक्षा समिति कैथल की प्रधान, मुनि शुभद्र सेवा समिति नई दिल्ली चैरिटी विंग की प्रधान, एस एस जैन सभा समिति, कैथल महिला विंग की प्रधान, शकुंतला एजुकेशन सोसायटी कैथल की सचिव, हरियाणा काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर की लाईफ मेंबर, प्रेम जैन मेमोरियल ट्रस्ट कैथल की मुख्य संरक्षक, हरियाणा कला परिषद की सदस्य, पत्रकारिता सम्मेलन समारोह हरियाणा की ऑर्गेनाइजर, राहगीरी कैथल की क़ो-ऑर्गेनाइजर, लक्ष्मी बोपर शिक्षा समिति कैथल की मैंनेजिंग डायरेक्टर, अग्रवाल वैश्य सभा कैथल महिला मोर्चा की उप प्रधान व कल्चरल सेल एजुकेशन डिपार्टमेन्ट कैथल की सदस्य भी हैं।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के शहरी मंडल उपाध्यक्ष नवनीत(टोनी) भंडूला, आईटी सेल शहरी प्रमुख कृष्ण शर्मा, दीपक सचदेवा, देवराज धानिया, अशोक खेत्रपाल, पंकज मदान, विक्की शर्मा, सुनील चुघ, हैप्पी जुनेजा, विक्की धवन, देवी शरण ने भाजपा पार्टी क़ो छोड़कर रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की। रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर सभी साथियों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में पूरा मान सम्मान देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरजीत ने साथियों सहित थामा भाजपा का कमल

संवाद न्यूज एजेंसी

गुहला-चीका। विधानसभा क्षेत्र से निरंतर अपने चुनाव प्रचार में जुटे युवा नेता गुरजीत इंसा सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर गुरजीत इंसा व उनके साथियों को पटका पहना भाजपा में शामिल करवाया।

गुहला विधानसभा के संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पिंटू के नेतृत्व में गुरजीत इंसा व उनके समर्थन सोमवार सुबह चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे थे जहां मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें भाजपा में शामिल करवाया। पिंटू ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।


इस मौके पर उनके साथ महेंद्र चीमा, सोनू कुमार, बीरजू कुमार, सोनी भागल, राम सिंह, दलसेर चीका, गुरबक्श चीका, बंसी चीका, अशोक कुमार, कुलदीप इंसा, संजय, मदन इंसा, रघुबीर इंसा व मुकेश इंसा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed