{"_id":"691a45369b06c00e2307d504","slug":"wires-dangling-near-homes-in-the-posh-area-meter-box-lids-broken-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140771-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पाश इलाके में घरों के पास लटक रहे तार, मीटर वाले बॉक्स के ढक्कन टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पाश इलाके में घरों के पास लटक रहे तार, मीटर वाले बॉक्स के ढक्कन टूटे
Mon, 17 Nov 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 17 Nov 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
कैथल। खंभे पर तारों का जाल बना हुआ ।
कैथल। बिजली निगम लाखों रुपये हर वर्ष मरम्मत के नाम पर खर्च करता है। इसके बाद भी जिले में बिजली के खुले वायरिंग बॉक्स व जर्जर तार कभी भी हादसों का सबब बन सकते हैं। 174 से ज्यादा जगह ऐसी है, जहां बिजली खंभों पर ढीली तारें लटक रही हैं, थोड़ी सी बारिश हुई तो कोई भी करंट की चपेट में आ सकता है। कई पशु भी करंट में घायल हो चुके है।
हालात यह है कि कई जगहों पर मीटर वाले बॉक्स के ढक्कन भी टूटे पड़े है और हल्की सी बूंदाबांदी में पानी मीटर पर पड़ने से जल जाते हैं। शहर के पॉश इलाकों की कई कॉलोनियों में तारों का जाल दिखाई दे रहा है। जहां पर अगर किसी तार से शॉर्ट सर्किट से आग लग सकती है। जानकारी के अनुसार कई जगह शहर में ट्रांसफार्मर के फ्यूज पॉइंट महज दो से तीन फीट की ऊंचाई पर लगाए हुए है। मार्केट में कई जगह 10 फीट तक की ऊंचाई पर तार झूल रहे हैं। जिससे हर समय हादसे का अंदेशा रहता है। हाई वोल्टेज तार घरों के छज्जों से सटे हुए हैं। कई तारें दुकानों को टच कर रहे हैं। इससे दुकानदार व विद्यार्थियों को करंट लगने का भय बना हुआ है। ट्रांसफार्मरों के नजदीक लगे तारों के जोड़ खुले लगे हुए हैं, लेकिन बिजली निगम समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। बिजली के सैकड़ों खंभे भी जर्जर हालात में हो चुके हैं। कई स्थानों पर तो मकानों पर ढेडे़ हो चुके हैं।
यहां लटक रही जर्जर तार : शहर के सेक्टर 18, 19, 20, 21, अंबाला रोड, भगत सिंह कॉलोनी, चंदाना गेट, प्योदा रोड, जींद रोड, शहर का मुख्य बाजार, रजनी कॉलोनी सहित सैकड़ों जगह ढीली जर्जर तारों की समस्या बनी हुई है। बारिश में यहां पर सबसे ज्यादा निगम के पास फॉल्ट के मामले आते हैं। हर वर्ष बिजली निगम के कागजों में लाखों रुपये बजट खर्च होता है। लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं दिख रहा है।जिले में हल्की सी हवा व बारिश में ट्रांसफार्मरों से फ्यूज उड़ जाते हैं। घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रहती है। कई जगह छोटे खंभे पड़ने पर लोहे के ऊपर पोल लगाकर तारों को बांधा हुआ है।
विज्ञापन
बारिश में आ जाता घरों में करंट : राजेश, मनोज, संदीप, रिशाला, मनजीत, ने बताया कि बारिश के समय में लटक रही तारों से घरों में करंट आ जाता है। भय के साये में लोग जीवन जी रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी जर्जर तारों को बदल नहीं रहे हैं। शहर के पॉश इलाके में लाखों रुपये खर्च कर रह रहे है, लेकिन सुविधा गांव जैसी भी नहीं मिल रही है।
शहर से जर्जर तारों को बदला जाए, ताकि हादसे होने से बच सकें। कई जगह जमीन पर ट्रांसफर रखें हुए है। सभी ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य होना चाहिए, ताकि बेसहारा पशु सहित रात के समय कोई करंट की चपेट में न आए। संवाद