फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chandlana villagers stand firm against the sewage plant; officials accused of acting contrary to policy.

Kaithal News: चंदलाना के ग्रामीण सीवरेज प्लांट के खिलाफ अड़े, अधिकारियों पर नीति से हटकर काम करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chandlana villagers stand firm against the sewage plant; officials accused of acting contrary to policy.
ढांड-02 चंदलाना के धरना स्थल पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक सतपाल जांबा।
ढांड। ढांड में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध में चंदलाना के ग्रामीणों का धरना 14 वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से ढांड में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। इस प्लांट से निकलने वाले संभावित गंदे पानी की निकासी के विरोध में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। विभाग ने इस पानी को चंदलाना गांव से होते हुए खेतों के बीच की ड्रेन में डालने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को ग्रामीणों के बुलाने पर हलका पुंडरी विधायक सतपाल जांबा चंदलाना बस स्टैंड स्थित धरनास्थल पर पहुंचे। विधायक ने धरना दे रहे ग्रामीणों से उनकी समस्या सुनी। ग्रामीणों ने विधायक के सामने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल उठाए और कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद उन्हें प्रोजेक्ट से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि करीब 9 दिन पहले जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ और बीडीपीओ ढांड धरनास्थल पर पहुंचे थे। उस समय ग्रामीणों ने अधिकारियों से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर में निर्धारित नियम और शर्तें, पानी की निकासी के लिए तैयार किया गया रोडमैप और प्लांट की ड्राइंग उपलब्ध करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों के सामने यह भी स्पष्ट किया था कि पूर्व निर्धारित रोडमैप और नए प्रस्तावित रोडमैप की ड्राइंग उन्हें दिखाई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी की निकासी किस रास्ते से की जानी है। आरोप है कि अधिकारियों से मांग किए जाने के बावजूद नौ दिन बीत जाने के बाद भी संबंधित दस्तावेज ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं करवाए गए।
मंजूर नीति से हटकर काम करने का आरोप
धरनास्थल पर ग्रामीणों ने विधायक के सामने आरोप लगाया कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रोजेक्ट के लिए मंजूर की गई नीति और निर्धारित प्रक्रिया से हटकर काम करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके सामने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी की निकासी का स्थायी और वैज्ञानिक समाधान क्या है।
ग्रामीणों ने कहा कि खेतों से गुजर रही ड्रेन में गंदे पानी की निकासी किए जाने से भविष्य में किसानों और आसपास के क्षेत्र को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने विधायक से मांग की कि विभागीय अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए और किसी भी निर्णय से पहले ग्रामीणों की आपत्तियों और उनके हितों को ध्यान में रखा जाए।

विधायक बोले- समस्या के समाधान के लिए आपके साथ हूं
विधायक सतपाल जांबा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए मैं आपके साथ हूं। उन्होंने मौके पर ही जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित सभी अधिकारी शीघ्र उनके कार्यालय में संपर्क करें। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को बातचीत के माध्यम से समझकर उसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि चंदलाना गांव की ओर से एक कमेटी शुक्रवार को विधायक की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इस बैठक में दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

ढांड-02  चंदलाना के धरना स्थल पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक सतपाल जांबा।

ढांड-02 चंदलाना के धरना स्थल पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक सतपाल जांबा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed