फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Will drive awareness in schools

स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान

Tue, 22 Jul 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Tue, 22 Jul 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
Will drive awareness in schools
लोगों को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित करने को अब निर्वाचन आयोग स्कूलों में जाएगा।
विज्ञापन


जहां स्कूली बच्चों में जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चों के माध्यम से आम जनता में इस संबंध में जागरूकता लाई जाएगी।

इसके अलावा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित किए जाने वाले मतदान केंद्रों पर सभी मू भूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 से पूर्व स्वीप गतिविधियों के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं को लेकर अधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें डीसी एनके सोलंकी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत आगामी छह अगस्त को स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय वाद-विवाद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में भारत में चुनावी लोकतंत्र की दशा एवं दिशा विषय पर ये प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा, जिसके लिए जहां पर मतदाताओं के लिए मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों से स्थापित किए जाने वाले मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाओं जैसे रैंप, पीने का पानी, शौचालय, बिजली की व्यवस्था, दरवाजों एवं खिड़कियों आदि का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।


इस अवसर पर एडीसी अरविंद मल्हान, गुहला के उपमंडलाधीश राजेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा भारती, जिला राजस्व अधिकारी सुभाष मेहता, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार, चुनाव नायब तहसीलदार दिनेश शर्मा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना व कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed