फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Will contest elections on corruption, casteism issues: Chadhuni

भ्रष्टाचार,जातिवाद मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव : चढूनी

Sat, 20 Jul 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 20 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Will contest elections on corruption, casteism issues: Chadhuni
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नीम साहिब गुरुद्वारा में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी व संयुक्त संघर्ष पार्टी की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी संयुक्त संघर्ष पार्टी 90 विधानसभा क्षेत्र पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राजनीति मे फैले भ्रष्टाचार, जातिवाद मुद्दों पर यह चुनाव लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजनीति मे आने का मकसद गरीब कमजोर, शोषित, वंचित वर्ग को उनका अधिकार दिलाना है। गुरनाम चढ़ूनी ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि इनेलो व कांग्रेस के प्रति उनका नरम रुख है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी हालात में भाजपा, जजपा से गठबंधन नहीं होगा। फिलहाल इस विषय पर अभी किसी भी दल से कोई बातचीत नहीं हुई है। इसलिए उनकी पार्टी प्रदेश की 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार को आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि जब सरकारें उनकी तरफ ध्यान नहीं देती तो उन्हें मजबूरन किसान ऑर कमरे वर्ग की आवाज उठाने के लिए राजनीतिक पार्टी बनाकर राजनीति में उतरना पड़ रहा है। संयुक्त संघर्ष पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के मुद्दे व किसानों को लेकर चुनाव लड़ेगी। बैठक का संचालन करते हुए युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि राजनीतिक दल या तो चौधर के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, या फिर पैसा कमाने के लिए। उन्होंंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक दल कॉरपोरेट जगत की हाथों की कठपुतलियां बन चुके हैं इसलिए ही उन्होंने संयुक्त संघर्ष पार्टी नामक राजनीतिक दल का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक मे सुभाष पुनिया भागल को सयुंक्त संघर्ष पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया । कहा कि वह जनता की लड़ाई लडऩे वाले लोगों से आह्वान करते हैं कि संयुक्त संघर्ष पार्टी के साथ जुड़कर देश हित की लड़ाई में योगदान करें। आगे कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल और कांग्रेस से उन्हें कोई परहेज नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा उन पर आरोप लगाती थी कि वह कांग्रेस के उकसाने पर ही आंदोलन करते हैं। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी आरोप लगा रही है कि भाजपा के कहने पर उन्होंने राजनीतिक दल बनाया है, ताकि कांग्रेस को नुकसान हो सके।


बैठक मे युवा जिलाध्यक्ष विक्रम दुसैन, जरनैल जैली,सुभाष बदराणा, कुलवंत फौजी, तेजा गिल, पिरथी कौल, दलजीतजोसन, जगबीर,अजय बेनीवाल, सोनू,सुरेंद्र,रणधीर बरसाना, ओम प्रकाश, भीम, कृष्ण, सजय गुर्जर, हरजिनदर, सतनाम, रामपाल, रणजीत, सुमीत गिल, किदर ठेकेदार,नरेंद्र,हरजिनदर सीडा, रामभूल कसौर,जोगा सिंहं, नरेंद्र,जसमेर ढांडा साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed