फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   wife neck

गांव फतेहपुर में पति ने कस्सी से हमला कर पत्नी की गर्दन काटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
wife neck
गांव फतेहपुर में एक 45 वर्षीय महिला की पति ने गर्दन पर कस्सी से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति ने ही बेटे व अन्य परिजनों को सूचित किया कि महिला की मौत हो गई है। घटना सोमवार रात को करीब डेढ़ बजे की है। जब महिला मकान में ऊपर कमरे में सो रही थी। मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका के बेटे रवि ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को उसकी माता संतोष देवी(45) और पिता प्रेम सिंह ऊपर के कमरे में सो रहे थे। रात को करीब करीब डेढ़ बजे उसके पिता ने छोटे बेटे मोहित को जगाया और बताया कि उसकी माता की मौत हो चुकी है। पहले तो उसे विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उसने ऊपर कमरे में जाकर देखा तो संतोष देवी की गर्दन पर कस्सी से वार किया गया था। उसने तुरंत परिवार के अन्य लोगों को इस बारे में बताया। जैसे ही परिवार के अन्य सदस्य जागे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मजदूरी करता था परिवार- मृतका के परिवार में दो बेटों के अलावा एक बेटी भी है। बड़ा बेटा और बेटी शादीशुदा हैं, जबकि छोटे की अभी तक शादी नहीं हुई है। परिवार मजदूरी करके अपना गुजर बसर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिमागी मरीज बताया जा रहा है आरोपी पति- महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि आरोपी प्रेम दिमागी बीमारी से ग्रस्त था। उसका चंडीगढ़ के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। कई बार वह बीमारी के कारण उल्टी सीधी हरकत करता था। उन्होंने यह अंदेशा भी जताया कि उसी बीमारी के कारण दिमागी संतुलन खोने से आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

पूंडरी थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed