{"_id":"68ec166745a1548cb907804c","slug":"wife-arrested-along-with-lover-for-husbands-murder-kaithal-news-c-245-1-kht1001-139261-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पति की हत्या में प्रेमी के साथ पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पति की हत्या में प्रेमी के साथ पत्नी गिरफ्तार
Mon, 13 Oct 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
हत्या आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। थाना शहर क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में थाना शहर और सीआईए-1 की संयुक्त टीम ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी युवक मृतक का दोस्त था। पुलिस के अनुसार, तीनों कैथल में साथ रहते थे। इस बीच पति के दोस्त के साथ महिला के संबंध बन गए।
पति को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था तो गत 6 अक्तूबर को दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर घर से भाग निकले थे। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को बिहार ले गए थे।
गांव डेरा गदला पट्टी अफगान, कैथल निवासी गुरनाम सिंह की शिकायत पर हत्या की जांच पुलिस ने शुरू की थी। उन्होंने बताया था कि लगभग दो महीने पहले उनके पास रजवैली हगरुआ, पूर्णियाँ डगरुआ हाट, बिहार निवासी दीपक, उसकी पत्नी अंजली, उनका 5-6 वर्षीय बेटा और कवैया जिला पूर्णिया, बिहार निवासी कृष्ण कुमार रहने के लिए आए थे। ये सभी गुरनाम सिंह के पशुबाड़े में बने कमरे में एक साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान अंजलि और कृष्ण की बातचीत होने लगी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का दीपक को पता चला तो झगड़ा बढ़ गया। तीनों के बीच मनमुटाव बढ़ने लगे। इस बीच 6 अक्तूबर की सुबह अंजली, दीपक और कृष्ण के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि अंजली और कृष्ण ने दीपक पर लात-घूसों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद वे उसे कमरे में बंद करके वहां से निकल गए।
अगले दिन गृहस्वामी गुरनाम ने दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की पुलिस को सूचना दी। दीपक का इलाज सरकारी अस्पताल कैथल में करवाया गया, लेकिन 8 अक्तूबर की सुबह उसकी मौत हो गई।
थाना शहर प्रबंधक इंस्पेक्टर गीता, एसआई राजकुमार और सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत की संयुक्त टीम ने 11 अक्तूबर की शाम अंजली और कृष्ण को खुराना रोड ड्रेन पुल के पास से काबू किया। पूछताछ में पता चला कि अंजली और कृष्ण का प्रेम संबंध चल रहा था।
दीपक की हरकतों से आजिज आकर उन्होंने दीपक पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरनाम सिंह की तहरीर पर जांच शुरू कर दी थी। परिजन दीपक के शव को बिहार ले गए थे। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अंजलि ने बताया कि 6 अक्तूबर को दीपक के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद यह घटना हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार को दोनों आरोपी खुराना ड्रेन पुल के पास घूम रहे थे। जहां से पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी को रविवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। -राजकुमार राणा, जांच अधिकारी