{"_id":"6906540465c326d57e0125d4","slug":"when-kaithal-news-c-18-1-knl1004-772058-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: काम बंद तो लगने लगे गंदगी के अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: काम बंद तो लगने लगे गंदगी के अंबार
Sun, 02 Nov 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद कैथल में ठेकेदार के अधीन कार्यरत 160 सफाई कर्मियों का टेंडर समाप्त हो चुका है। नए टेंडर के लिए विभाग की ओर से फाइल मुख्यालय भेजी गई थी, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। कुछ समय पहले डीएमसी द्वारा सीमित अवधि के लिए काम की अनुमति दी गई थी, जो अब समाप्ति के कगार पर है।
यदि जल्द ही नया टेंडर जारी नहीं हुआ, तो कर्मियों द्वारा काम रोकने की संभावना है, जिससे शहर में कचरे के अंबार लग सकते हैं। नगर परिषद में कुल लगभग 350 कर्मचारी (कच्चे व पक्के दोनों) हैं, इसके बावजूद बाजार, गलियों और सड़कों पर कचरे के ढेर आम दृश्य बने हुए हैं। ऐसे में 160 कर्मियों के हटने से हालात और बिगड़ सकते हैं।
गौरतलब है कि टेंडर समाप्त होने के बाद कर्मियों ने तीन दिन तक
नगर परिषद परिसर में हड़ताल व नारेबाजी की थी। परिषद अध्यक्ष के समझाने और एक महीने के वेतन व कार्य विस्तार के आश्वासन के बाद ही वे शांत हुए थे।
मुख्यालय में पड़ी टेंडर की फाइल
हड़ताल को लगभग 10-12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन टेंडर अब तक स्वीकृत नहीं हो पाया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, टेंडर की फाइल फिलहाल नगर परिषद कार्यालय में ही अटकी हुई है, जबकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि फाइल को स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलते ही आगामी कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सफाई कर्मियों के टेंडर संबंधी फाइल स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजी गई है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। -आशीष नैन, जूनियर इंजीनियर, नगर परिषद