{"_id":"64eb89806272793f5e0b0a26","slug":"when-asked-for-money-for-liquor-the-salesman-was-shot-narrowly-escaped-kaithal-news-c-245-1-kht1001-3765-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शराब के पैसे मांगे तो सेल्समैन को मारी गोली, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शराब के पैसे मांगे तो सेल्समैन को मारी गोली, बाल-बाल बचा
Sun, 27 Aug 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के गांव कौल में ठेके पर शराब लेने को लेकर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने सेल्समैन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि सेल्समैन बाल-बाल बच गया। मामले में ढांड थाने में एक नामजद समेत तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जींद के गांव सिवाह निवासी अशोक कुमार ने ढांड थाने में शिकायत देकर बताया कि वह गांव कौल में एक शराब के ठेके पर सेल्समैन है। 25 अगस्त को रात करीब साढ़े 10 बजे वह गांव कौल में ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आए। उन्होंने चार बोतल शराब की मांगी। वह उनमें से एक युवक को पहचानता है।
उसका नाम प्रवीण उर्फ बीना है और वह कौल का ही रहने वाला है, जो पहले भी कई बार उससे शराब लेकर गया है। दो अन्य युवक हैं, जिनको वह नहीं जानता। उसने शराब की बोतल रैक से उठाकर उनके पास रखते हुए उनसे पैसे मांगे। इस पर वो तीनों ठेके के अंदर आ गए। उन्होंने धक्का देकर उसे थप्पड़ मारा और शराब की चारों बोतल छीन ली। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनमें से प्रवीण उर्फ बीना ने पिस्तौल से उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
वह अचानक से साइड में हो गया। इस कारण गोली पीछे रखे काउंटर में लगी। वहां खडे़ बजिंद्र उर्फ ओम ने अवाज लगाई तो आरोपी शराब की बोतल लेकर वहां से फरार हो गए। जाते समय उन्होंने बजिंद्र उर्फ ओम को भी जान से मारने की धमकी दी। ढांड थाना पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्रवीन उर्फ बीना समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।