{"_id":"65d51b84bd118e9a710f9454","slug":"wheels-of-one-car-silencer-from-another-stolensearch-for-t-kaithal-news-c-18-1-knl1004-331637-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार के पहिये, दूसरी का साइलेंसर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार के पहिये, दूसरी का साइलेंसर चोरी
Wed, 21 Feb 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक कार के पहिये व एक अन्य कार का साइलेंसर चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिव कॉलोनी निवासी विक्की ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 12 फरवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी घर के सामने खड़ी उसकी कार का साइलेंसर चोरी कर ले गए। उसे 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में राधा स्वामी कॉलोनी निवासी गगन ने शहर थाना में शिकायत दी कि 19 फरवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी गली में खड़ी उसके रिश्तेदार की कार के चारों पहिये चोरी करके ले गए। इनकी कीमत 95 हजार रुपये है। जांच अधिकारी सनेष ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।