फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   weather. too hot, warm wind, people, birds, water problem, kaithal

तापमान ने छुड़ाया पसीना...लू ने किया बेहाल

Tue, 18 Apr 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Tue, 18 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
weather. too hot, warm wind, people, birds, water problem, kaithal
गर्म हवाओं ने तपिश को और बढ़ा दिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सप्ताह भर से तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे है। गर्म हवाओं ने तपिश को और बढ़ा दिया है। इंसान तो इंसान पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल नजर आने लगे हैं। गर्मी बढ़ने के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी की किल्लत होने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 सेल्सियस डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28 सेल्सियस डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक चंद्रशेखर डागर ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिस कारण वातावरण पहले से अधिक गर्म रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं आने वाले चार दिनों तक तापमान यूं ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


जैसे गर्मी बढ़ने लगी है, वैसे ही पानी की किल्लत पहले से अधिक हुई है। वार्ड नंबर 16 में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासी कर्मबीर, बलिंदर, सतपाल, मीना, ज्ञानों, संतोष व शीला ने बताया कि पानी न आने की समस्या पिछले एक महीने से आ रही है। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले सुबह के समय दो से ढाई घंटे तक पानी आता था। लेकिन अब केवल 30 से 40 मिनट तक ही पानी की सप्लाई हो रही है। जबकि शाम के समय पिछले एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। वार्ड के लोगों को पानी के लिए दो से ढाई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


वृद्धकेदार सरोवर में पक्षियों ने डेरा डाला :
गर्मी से बचने के लिए पक्षियों ने वृद्धकेदार सरोवर में डेरा जमाना भी शुरु कर दिया है। यहां पहले से ज्यादा संख्या में पक्षी नजर आ रहे हैं। शायद गर्मी से बेहाल पक्षी इस सरोवर में ठंडक की तलाश में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed