फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Weather patterns changed in Haryana, Rain and hailstorm in Kaithal, Rabi crops will benefit

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला: कैथल में हुई बारिश व ओलावृष्टि, रबी की फसलों में होगा फायदा

Thu, 30 Nov 2023 01:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Nov 2023 01:17 PM IST
सार

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसलों में फुटाव होगा और मौसम अनुकूल रहा तो अच्छा उत्पान होगा। बारिश के बाद एक्यूआई का स्तर भी काफी कम हुआ है। बारिश से पहले एक्यूआई 280 था, जो बारिश के बाद 190 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Weather patterns changed in Haryana, Rain and hailstorm in Kaithal, Rabi crops will benefit
हरियाणा में मौसम बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल में सुबह साढ़े सात बजे बारिश व कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। जिसके बाद ठंड ने दस्तक दी है। बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। विदित रहे कि जिलेभर में 10 एमएम दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बारिश से रबी की फसलों को फायदा हुआ है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसलों में फुटाव होगा और मौसम अनुकूल रहा तो अच्छा उत्पान होगा। बारिश के बाद एक्यूआई का स्तर भी काफी कम हुआ है। बारिश से पहले एक्यूआई 280 था, जो बारिश के बाद 190 दर्ज किया गया है। वहीं, बारिश के बाद अनाज मंडी में भी धान को तिरपाल स्व ढका गया। 
विज्ञापन


गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे वाहन चालक
बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। बारिश के बाद दोपहिया वाहनों पर चलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए दिखाए दिए। वहीं, बारिश के चलते सुबह कामकाज पर जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि उपनिदेशक डॉक्टर महावीर सिंह ने बताया कि बारिश से रबी की फसलों को फायदा होगा। गेहूं की फसल में फुटाव होगा और अच्छी ग्रोथ होगी। अब तक हुई बारिश से कोई नुकसान नहीं है। यह बारिश फसलों में खाद्य का कार्य करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed