फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   weather, cold, very cold in tuesday, kaithal

अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार

Wed, 18 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 18 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
weather, cold, very cold in tuesday, kaithal
दिन का तापमान गिरकर पहुंचा 11.9 डिग्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में मंगलवार का दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान गिरकर 11.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिस कारण लोग दिन भर ठिठुरते रहे। लोगों की अब ठंड से परेशानियां बढ़ने लगी हैं। दिन भर बादल छाए रहे। शीत लहर के कारण दैनिक कार्य पूरे करने में काफी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन


दिन भर शीतलहर का प्रकोप
मंगलवार सुबह हलका कोहरा छाया हुआ था। दिन में बादल छा गए। जिस कारण एक बार भी धूप नहीं निकली। इससे काम धंधों पर असर हो रहा है। दुकानदार दिनभर ग्राहकों के इंतजार में अलाव सेंक रहे हैं। पहले से ही मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों को सर्दी में ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


गर्म वस्त्रों की बिक्री बढ़ी
पिछले करीब एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से चल रही ठंड के चलते गर्म वस्त्रों की बिक्री बढ़ गई है। दुकानदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अब कुछ काम निकला है। लोग गर्म वस्त्र खरीद रहे हैं। दिसंबर माह तक काम धंधा काफी कम था। अब सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूंगफली, गज्जक व छुहारों की बिक्री ने जोर पकड़ा
तापमान में गिरावट के चलते अब मूंगफली, गज्जक व छुहारों की बिक्री ने भी जोर पकड़ा है। राजस्थान से मूंगफली बेचने के लिए आए राजू ने कहा कि अब काम निकलने लगा है। अब तक कुछेक ग्राहक ही आते थे। ठंड के चलते लोग ज्यादा मूंगफली व गज्जक खरीदने लगे हैं।

अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट
मंगलवार को अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई। यह सोमवार को 16 डिग्री सेल्सियस था। जो मंगलवार को 11.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम 11.9 तक पहुंच गया है। जो अब तक का सबसे ठंडा दिन है।

बुधवार को छा सकता है कोहरा
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बुधवार को कोहरा छा सकता है। कई जगह यह ज्यादा घना भी रहेगा। इसके अलावा मौसम सूखा रहेगा। वहीं तापमान इसी तरह कम रहेगा। एक-दो दिनों में अब बरसात की संभावनाएं कम ही हैं।


स्कूली बच्चों को अब हो रही हैं परेशानियां
तापमान में उतार-चढ़ाव से स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। दिसंबर व जनवरी के प्रथम सप्ताह तक छुट्टियां कर दी गई थीं, उस समय शुरुआती दिनों में इतनी ठंड नहीं थीं। जैसे ही छुट्टियां खत्म हुईं, उसी अनुसार तापमान में और ज्यादा गिरावट आ गई। अब फिर से ठंड बढ़ने से बच्चों को काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed