{"_id":"67410d2d3311d09ea505e105","slug":"we-will-continue-to-raise-the-issues-of-the-constituency-in-the-assembly-aditya-kaithal-news-c-245-1-kht1001-124220-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्के के मुद्दों को विधानसभा में उठाते रहेंगे : आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्के के मुद्दों को विधानसभा में उठाते रहेंगे : आदित्य
विज्ञापन
कैथल। विधानसभा चुनाव में कैथल से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद कैथल से कांग्रेस के विधायक आदित्य सुरजेवाला और कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कैथल हलके के गांव और वार्ड में धन्यवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। पहले क्रम में गांव गढ़ी, छौत, पाडला, सिरटा, बाबालदाना, पट्टी खोत, वार्ड एक, 13 और 26 शक्ति नगर में जनसभाएं कीं।
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हलका वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं कैथल हलके के प्रत्येक गांव और शहर के हर वार्ड के साथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए उन्हें विधानसभा में भेजा और देश के इतिहास में सबसे कम उम्र में विधायक बनाने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि कैथल हलके और हरियाणा के जन जन की आवाज को वो विधानसभा में बुलंद करेंगे।
हलके के मुद्दों को विधानसभा में समय समय पर उठाते भी रहेंगे और विकास कार्यों को करवाने के लिए भाजपा सरकार को बाध्य भी करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भी कैथल हलके के सभी साथियों का धन्यवाद किया। आदित्य ने कहा कि सुरजेवाला परिवार हमेशा हल्के का ऋणी है, जिन्होंने सुरजेवाला परिवार की तीन पीढ़ियों को अपना वोट के रूप में आशीर्वाद दिया है। संवाद