{"_id":"68409e362f86c97124010f2d","slug":"we-will-connect-common-people-with-yoga-hari-om-kaithal-news-c-18-1-knl1004-662886-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आमजन को योग से जोड़ेंगे ः हरिओम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आमजन को योग से जोड़ेंगे ः हरिओम
Thu, 05 Jun 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। मुख्यमंत्री नायब सैनी और योग गुरु स्वामी रामदेव ने हरियाणा को विश्व में योग की राजधानी बनाने का संकल्प लिया है। इस दिशा में वातावरण तैयार करने के लिए प्रदेश के सांसदों, विधायकों, सरपंचों और आमजन को योग से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
यह जानकारी पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी आचार्य हरिओम शोकल ने बुधवार को ताऊ देवीलाल पार्क, चीका में नियमित योग कक्षा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 21 जून को योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय योग प्रदर्शन में स्वामी रामदेव योगाभ्यास करवाएंगे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी रहेंगे।
आचार्य हरिओम ने बताया कि इस भव्य आयोजन की तैयारी के लिए 8 जून से कुरुक्षेत्र जिले में पांच दिवसीय योग कक्षाएं लगाई जाएंगी, जिनमें प्रदेशभर से आए 500 से अधिक योग साधक हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में संतों, महापुरुषों, कलाकारों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और पत्रकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर उपस्थित सभी साधक सफेद वस्त्रों में योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 21 जून को प्रातः 5 बजे होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापति, इंद्रमोहन मित्तल, ईश्वर सिंगला, जयभगवान, रवींद्र पाली, दीपक जिंदल, रामपाल चावला, सुशील जिंदल और कश्मीर लाल गर्ग सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।