{"_id":"67798930dbfbf260a20ff952","slug":"waterlogging-on-maa-basanti-marg-in-kalayat-without-rain-kaithal-news-c-18-1-knl1004-553843-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिना बारिश कलायत में मां बसंती मार्ग पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिना बारिश कलायत में मां बसंती मार्ग पर जलभराव
Sun, 05 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत शहर का प्राचीन मां बसंती मार्ग पिछले कई दिनों से बिना बारिश के गंदे पानी से लबालब है। इस मार्ग पर प्राचीन श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, ऐतिहासिक बड़ी चौपाल और दूसरे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल स्थित हैं। इसके साथ ही यह मार्ग शहर के बड़े हिस्से को सजूमा रोड से जोड़ता है लेकिन सीवरेज ओवर फ्लो होने की वजह से रास्ते में जलभराव से लोग परेशान हो रहे हैँ। लोगों में नगर पालिका प्रशासन और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ भारी रोष है।
दीपा राणा, जय प्रकाश निर्मल, मोहित राणा, राजेंद्र निर्मल, रणवीर शास्त्री, शीशपाल, रामभूल सिंह, शमशेर सिंह आदी का कहना है कि बार-बार सीवरेज मेन होलों के ओवरफ्लो होने से मार्ग की स्थिति बदतर है।
इतना ही नहीं गंदे पानी के रिसाव से आशियानों पर भी संकट बन रहा है। लोगों का कहना है कि मां बसंती मंदिर की मुख्य मार्ग में बार-बार सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या आड़े आती है। इससे लोगों का जीना मुहाल है।
विज्ञापन
इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ इंद्राज पंवार ने बताया कि मां बसंती मंदिर के मुख्य माग में सीवरेज मेनहोलों के रिसाव की समस्या उनके संज्ञान में आई है। समस्या का त्वरित हल करने के लिए विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में गतिशील होगी।