{"_id":"527e7eb5c9dd033b27686ce4d73b7ea0","slug":"water-shortage-in-coloonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 घर पानी को तरसे, अधिकारी बोले, सुबह नहीं तो शाम आ जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 घर पानी को तरसे, अधिकारी बोले, सुबह नहीं तो शाम आ जाएगा
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Sat, 02 Aug 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। प्रताप गेट हनुमान मंदिर के पास करीब 300 घरों में पिछले 10 दिन से पीने का पानी नहीं आ रहा है। पेयजल आपूर्ति बंद होने के कारण कॉलोनी वासियों में जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ काफी रोष है।
गर्मी के मौसम में पेयजल न आने के कारण महिलाओं के लिए अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि पिछले दस दिनों से पानी न आने के कारण कपड़े धोने व खाना बनाने तक के लाले हैं। महिलाओं को पूरा दिन कॉलोनी के मंदिर से पानी लेकर काम चलाना पड़ रहा है।
कॉलोनी वासियों ने बताया कि पिछले दस दिनों से लगातार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पानी न आने की शिकायत कर रहे हैं। विभाग के अधिकारी सुबह व शाम को पानी आने की बात कहकर कॉलोनी वासियों को गुमराह कर रहे है। बिना पानी के एक-एक घंटा निकालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
दो सौ मीटर दूर ला रहे हैं पानी लोग
कॉलोनी वासी राधा, स्वीटी, निशा, कमला, कविता, करिश्मा, बेबी, माधुरी, डींपल शर्मा, आरती, मोनिका, सुशीला, भावना अरोड़ा, ज्योति, विधुषी, शिखा, ममता, अंकिता, इंद्र कुमार, राजेन्द्र सिंह, मनीष कुमार, अश्वनी शर्मा, बिट्टू सिंह, अशोक शर्मा और विकास शर्मा ने बताया कि पिछले दस दिनों से पीने का पानी न आने से कॉलोनी वासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कॉलोनी वासियों को सुबह व शाम को पानी आने का आश्वासन दे रहे हैं। कॉलोनी वासी रात के 11 बजे तक पानी आने की इंतजार करते रहते हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के कारण रात्रि 11 बजे तक गली में मोटर चलती रही, लेकिन पानी नहीं आया। कपड़े धोने व खाना बनाने के लिए पानी न होने से घरों से करीब 200 मीटर दूर मंदिर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
जानकारी नहीं है, लेकिन दूर करेंगे समस्या : एक्सईएन
इस संदर्भ में जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अशोक खंडुजा ने बताया कि प्रताप गेट हनुमान मंदिर के पास पानी न आने की समस्या उनकी जानकारी में नहीं है। यदि वहां कोई परेशानी है तो इसे शीघ्र ठीक करवाया जाएगा।