{"_id":"666f7ebfec1f6c0c1f064684","slug":"wareness-was-given-not-to-consume-drugs-in-blood-donation-camp-in-bhagal-bhunsala-kaithal-news-c-18-1-knl1004-411788-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भागल, भूंसला में रक्तदान शिविर में नशा न करने को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भागल, भूंसला में रक्तदान शिविर में नशा न करने को किया जागरूक
Mon, 17 Jun 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नशे के खिलाफ चलाए नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत रविवार को भूंसला में रक्तदान शिविर लगाया। इस मौके पर भागल चौकी के पुलिस प्रभारी एएसआई तरसेम लाल की टीम ने आमजन को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और नशा न करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान बताया कि नशा शरीर और मस्तिष्क पर बहुत ही गलत प्रभाव डालता हैं। नशे का आदि होना आसान है, लेकिन इस लत से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल है। नशे के कारण व्यक्ति का सामाजिक व पारिवारिक जीवन तबाह हो जाता है। समाज में कई लोग ऐसे होते है, जो नशे की लत पाल कर पूरी तरह नशे के आदि हो जाते हैं, उनके लिए वापस लौटना और जिंदगी की नई शुरुआत करना मुश्किल होता है।
उन्होंने आह्वाना कि सभी नशा छोड़ने के लिए संकल्प लें और समाज का प्रत्येक नागरिक नशा मुक्त समाज बनाने में अग्रणी भूमिका अदा करें। संवाद