फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ward 13, people facing problem, undevelopment issue, water problem, kaithal

टूटे हैं सीवरेज, गलियां हैं कच्ची, नहरी पानी न मिलने से हो रही परेशानी

Wed, 29 Mar 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Wed, 29 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
ward 13, people facing problem, undevelopment issue, water problem, kaithal
गंदगी से पटी नाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वार्ड नंबर 13 के लोगों को वार्ड में एक भी विकास कार्य न होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां सीवरेज टूटे हैं, साथ ही अधिकतर गलियां भी कच्ची है। नहरी पानी न मिलने के कारण भी लोगों को पीने के पानी की सप्लाई में दिक्कत आ रही है। वार्ड में न तो स्ट्रीट लाइटें है और न ही यहां नगर परिषद द्वारा डस्टबिन रखे गये हैं। जिस कारण यहां गंदगी का आलम है।
विज्ञापन


मिले नहरी पानी
वार्डवासी बुजुर्ग महिला दानों देवी ने बताया कि वार्ड की कौलेखां बस्ती में पीने के पानी की सबसे अधिक समस्या है। यहां नहरी पानी की कोई भी व्यवस्था नहीं हैं। जिस कारण वार्डवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। वार्ड के लोगों के लिए पीने के पानी के सुचारु रूप से व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन


सीवरेज टूटे, बीमारियों के फैलने का खतरा
वार्डवासी हवा सिंह ने बताया कि वार्ड में जो गलियां पक्की हैं वहां सीवरेज ब्लॉक है। सीवरेज के टूटने के कारण गली में पानी जमा हो जाता है। जिससे यहां हर समय बदबू का आलम रहता है। सीवरेज टूटने से फैली गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में डस्टबिन नहीं
वार्डवासी प्रदीप ने बताया कि वार्ड में डस्टबिन की भी कोई सुविधा नहीं है। जिस कारण आस-पास खाली पड़े प्लाटों में ही कूड़ा फेंका जाता है। इससे गंदगी अधिक फैलती है। डस्टबिन की सुविधा दी जाए।

वार्ड में लगे स्ट्रीट लाइटें
शमशेर सिंह ने कहा कि वार्ड की किसी भी बस्ती में स्ट्रीट लाइट की कोई सुविधा नहीं हैं। जिस कारण रात के समय वारदात होने का खतरा बना रहता है। वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगनी चाहिए।


एक साल में हुआ केवल एक गली का टेंडर पास
वार्ड के पार्षद गौरव ढुल उर्फ गोल्डी ने कहा कि वह एक भाजपा समर्थक पार्षद हैं। लेकिन उसके बावजूद भी उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हुए। नगर परिषद की बैठक में वार्ड की समस्याओं को उठाया जाता है। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed