फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Voters cast their votes with enthusiasm

Kaithal News: मतदाताओं ने उत्साह से डाला वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Voters cast their votes with enthusiasm
04-कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पट्टी अफगान विद्यालाय में डेरा गदला से 82 वर्षीय बुजुर्ग ज्ञानी
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यानि एचएसजीपीसी के पहली बार हो रहे चुनाव के लिए सिख समाज के लोगों में काफी उत्साह रहा। रविवार को संपन्न हुई मतदान की प्रक्रिया। इसके तहत सुबह तो मतदान केंद्र पर कम संख्या में मतदाता पहुंचे लेकिन दोपहर में मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी।
पिछले लंबे समय से सिख समाज के लोग अलग कमेटी बनाने की मांग कर रहे थे। इस कमेटी के गठन की घोषणा 11 साल पहले कर तो दी गई थी लेकिन इसके चुनाव नहीं हो पाए थे। अब 11 साल बाद इसके चुनाव हुए हैं।
विज्ञापन

इसलिए सिख समाज के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं रहा। वर्ष 2014 में अलग कमेटी का संविधान तो बना लेकिन चुनाव नहीं हो पाया था।
अब चुनाव संपन्न होने के बाद नई बनी कमेटी अपने स्तर पर ही प्रदेशभर के गुरुद्वारों की संभाल करेगी। वहीं, कुछ समय पहले ही कैथल में पंजाब से सटे चीका में स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारा में एचएसजीपीसी का राज्य कार्यालय था, परंतु अब यह कुरुक्षेत्र में स्थापित किया गया है लेकिन फिर भी कैथल जिले की भी कमेटी में अधिक भागीदारी रही है।

04-कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पट्टी अफगान विद्यालाय में डेरा गदला से 82 वर्षीय बुजुर्ग ज्ञानी

04-कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पट्टी अफगान विद्यालाय में डेरा गदला से 82 वर्षीय बुजुर्ग ज्ञानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed