फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officials are providing information about horticulture schemes to farmers at fairs: Hira Lal

अधिकारी मेलों में किसानों को दे रहे बागवानी योजनाओं की जानकारी : हीरा लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Officials are providing information about horticulture schemes to farmers at fairs: Hira Lal
कैथल। जिला उद्यान अधिकारी हीरा लाल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना और सेवा सेतु अभियान के तहत 17 अक्तूबर तक विभिन्न खंडों में मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों में अधिकारियों व फिल्ड मैन की ओर से किसानों को बागवानी विभाग की चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि फल-उत्पादन, सब्जी-उत्पादन, फूल-उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मशरुम-उत्पादन, संरक्षित खेती और औषधीय पौधों की खेती इत्यादि के बारे में किसानों को दिए जा रहे अनुदान के बारे में बताया। इसके साथ-साथ किसानों को पारंपरिक खेती से हटाकर कृषि विविधीकरण और बागवानी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसानों को तकनीकी जानकारी देने के साथ जैविक खेती के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि छोटे किसान सब्जियों की जैविक खेती करके अच्छी आमदनी प्राप्त कर सके और कृषि रसायनों के प्रयोग से होने वाले नुकसान से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed