फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Complete preparations for the second phase of the census in time: ADC

जनगणना के दूसरे चरण के लिए समय रहते पूरी करें तैयारी : एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Complete preparations for the second phase of the census in time: ADC
कैथल। एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि जनगणना-2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा। इसे देखते हुए सभी विभाग अभी से अपनी तैयारियां पूरी रखें, ताकि प्रत्येक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनगणना के लिए लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करना है, इसके लिए जागरूकता अभियान के लिए प्लानिंग बनाएं।
विज्ञापन

एडीसी सुशील कुमार लघु सचिवालय के वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग रूम में संबंधित अधिकारियों को जनगणना के लिए आवश्यक निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक डॉ. ललित जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि पहले चरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। दूसरे चरण के लिए इम्यूनेटर का प्रशिक्षण करवाया जाए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि मुख्य स्थानों पर सेल्फी के माध्यम से प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें। इसमें माई भारत, एनएसएस आदि स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाए। सरपंचों, पंचायत समितियों, नगर पालिका के अधिकारियों के माध्यम से जनगणना कार्य में लगे हुए कर्मचारियों का सहयोग करें। कॉलेज में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाएं। जनगणना में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाए। जनगणना में टॉप जिले को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जनगणना से संबंधित बनी वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों में प्रचारित करवाएं। इस मौके पर उन्होंने जिला सांख्यिकी अधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, डीआरओ चंद्र मोहन, जिला सांख्यिकी अधिकारी निर्मल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed