फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vanshika stood first in Rangoli, Neha in Binderwal, and Mohit in painting.

Kaithal News: रंगोली में वंशिका, बिंदरवाल में नेहा और पेंटिंग में मोहित रहे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Vanshika stood first in Rangoli, Neha in Binderwal, and Mohit in painting.
पगड़ी बांधना प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद - फोटो : सांकेतिक
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कविता पाठ, वाद-विवाद, भाषण, मोनो एक्टिंग, रंगोली, सांझी, बिंदरवाल, पेंटिंग, पगड़ी बांधना, नृत्य और गायन समेत 19 विधाओं में मुकाबले हुए। विभिन्न विधाओं के परिणाम घोषित किए गए। प्रधान प्रबंधक समिति अश्विनी शोरेवाला ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने सांस्कृतिक विधाओं के संयोजक डॉ. बिजेंद्र कुमार, सहसंयोजिका डॉ. सुरूची शर्मा और डॉ. राजीव शर्मा को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। फाइन आर्ट्स एवं लिटरेरी सेल के प्राध्यापकों ने विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया। इस अवसर पर सांध्यकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंद्र गुप्ता, डॉ. राजबीर पारासर सहित प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
कविता पाठ में समनदीप कौर प्रथम, ज्योति द्वितीय और पूर्णिमा तृतीय रही। वाद-विवाद में यशप्रित ने पहला, पलक ने दूसरा और मयंक ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण में पूर्णिमा प्रथम, स्नेहा द्वितीय और तनवीर तृतीय रहे। मोनो एक्टिंग में अजय प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय और कूश तृतीय रहे। टिट-बिट चुटकुले में पूर्णिमा प्रथम, अजय द्वितीय और आरती तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगोली में वंशिका प्रथम, अर्शदीप कौर द्वितीय और तनु तृतीय रही। सांझी बनाने में पूजा प्रथम, तनु द्वितीय और मुस्कान तृतीय रही। बिंदरवाल में नेहा प्रथम, पूजा द्वितीय और चारू तृतीय रही। बोईया बनाने में सुहानी प्रथम, मुस्कान द्वितीय और पूजा तृतीय रही। पेंटिंग में मोहित प्रथम, मिनाक्षी द्वितीय और नैना तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग में नवदीप प्रथम, मानसी द्वितीय और सुहानी तृतीय रही।


स्केचिंग में मुस्कान प्रथम, रितु द्वितीय और उमेश तृतीय रहे। पगड़ी बांधने में पूर्णिमा प्रथम, आरती द्वितीय और अजय तृतीय रहे। नृत्य में भारत प्रथम, अजय द्वितीय और तिशा तृतीय रही। गायन में ओजस प्रथम, अजय द्वितीय और सोहेल तृतीय रहे। इंडी बनाने में मुस्कान और मुस्कान ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि पूजा तृतीय रही। पीढ़ा भरने में सुहानी प्रथम रही। फूलझड़ी बनाने में पूजा ने प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। कोलाज में महक प्रथम और नंदनी द्वितीय रही।

पगड़ी बांधना प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद

पगड़ी बांधना प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद- फोटो : सांकेतिक

पगड़ी बांधना प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद

पगड़ी बांधना प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद- फोटो : सांकेतिक

पगड़ी बांधना प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद

पगड़ी बांधना प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद- फोटो : सांकेतिक

पगड़ी बांधना प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद

पगड़ी बांधना प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद- फोटो : सांकेतिक

पगड़ी बांधना प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद

पगड़ी बांधना प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed