फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Volunteers learning the spirit of service did yoga

Kaithal News: सेवाभाव सीख रहे स्वयंसेवकों ने किया योग

Tue, 07 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Volunteers learning the spirit of service did yoga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के स्कूलों में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शिविरों के आयोजन किए गए। इनमें स्वयंसेवकों ने सेवाभाव सीखा। इसी क्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योग सीखा।

सात दिवसीय शीतकालीन एनएसएस शिविर का स्कूल में छठे दिन का शुभारंभ योग कोच संध्या आर्य ने किया। इसमें 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक ईश्वर ढांडा ने बताया कि सोमवार को स्वयंसेवकों ने शहीद स्मारक की सफाई की।
विज्ञापन


साध्या आर्य ने स्वयंसेवकों को योग के बारे में जानकारी दी और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। बच्चों को कद बढ़ाने वाले आसनो के बारे मे जानकारी दी।

श्रवण कुमार ने फिजिकल फिट रहने की जानकारी दी। शिविर में स्वतंत्र समूह सेवा समिति के प्रधान कृष्ण श्योकंद ने बच्चों को शिक्षा का महत्व के बारे में विस्तार से बताया। बलवान कुंडू ने बच्चों को कविता सुनाई। शिविर में प्रवीन मलिक, अमरीक सिंह, सुरेंद्र मलिक का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान शिविर ः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसका शुभारंभ ग्राम सरपंच प्रतिनिधि इकबाल सिंह ने किया गया। उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया। पूरे शिविर में 45 यूनिट एकत्रित हुई।

समस्त ग्राम चंदाना व कैथल शहरवासियों का भरपूर सहयोग रहा। युवाओं ने भी अपनी भागीदारी व जिम्मेदारी बहुत अच्छे ढंग से निभाई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अनिरुद्ध वर्मा ने 21वीं बार रक्तदान किया।

सरपंच प्रतिनिधि इकबाल सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान होता है और हरेक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। प्राचार्य महेश कुमार कहा कि रक्तदान से किसी के जीवन को बचाया जा सकता है।

बीमारियों से बचने के उपाय बताए ः राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम में एनएसएस शिविर के छठे दिन को स्वयंसेवकों को बीमारियों से बचने के उपाय बताए। इस दौरान शिविर में मुख्य अतिथि डा. सुरेंद्र एम पी एच डब्ल्यू रहे। इसी कारण सभी को योग, प्रोटीन व वसा युक्त भोजन लेना चाहिए और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्य रमेश कैंदल ने स्वयं सेवकों बताया कि स्वयं सेवक देश व समाज की एक ऐसी कड़ी है जो समर्पित भावना से कार्य कर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।


इस दौरान उन्होंने चरित्र निर्माण में स्वयं सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान शिक्षक सत्यनारायण शर्मा, अमृत लाल, चंद्रमणि, कृष्ण प्राथमिक, डाॅ. रमेश राणा सुरेंद्र, जसबीर, भूप सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed