फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vishwakarma Katha gives the message of Save Daughters and Educate Daughters.

Kaithal News: विश्वकर्मा कथा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Katha gives the message of Save Daughters and Educate Daughters.
कलायत मेंं भगवान विश्वकर्मा महापुराण कथा कार्यक्रम में पार्षद रेणू धानियां को पगड़ी पहनाकर सम्म
कलायत। शहर में आयोजित सात दिवसीय भगवान विश्वकर्मा महापुराण कथा के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। धार्मिक कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस में तैनात डीएसपी राखी धीमान और वार्ड-1 की पार्षद रेणू धानियां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में 36 बिरादरी के लोगों ने दोनों बेटियों का सम्मान कर समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान डीएसपी राखी धीमान ने शहर की पहली महिला पार्षद रेणू धानियां को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं रेणू धानियां ने भी परंपरा अनुसार डीएसपी का सम्मान किया। दोनों अतिथियों ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं और समाज की सकारात्मक सोच से उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन


डीएसपी राखी धीमान ने कहा कि अब समय बदल चुका है और महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं।

पार्षद रेणू धानियां ने डीएसपी राखी धीमान की संघर्ष और मेहनत से हासिल सफलता को बेटियों के लिए प्रेरणा बताया। कार्यक्रम में कथावाचक दर्शन धीमान, पार्षद प्रीत जगदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed