{"_id":"60c50b6c8ebc3e8758066466","slug":"villagers-troubled-by-undeclared-power-cuts-jammed-kaithal-news-knl72978485","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के अघोषित कटों से परेशान ग्रामीण, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के अघोषित कटों से परेशान ग्रामीण, लगाया जाम
विज्ञापन
बिजली न आने की शिकायत को लेकर महिलाओं ने बिजली बोर्ड के सामने कैथल पटियाला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि पिछले तीन दिनों से उनके घरों में बिजली नहीं आ रही है। गर्मी बहुत अधिक है और बिना बिजली के उन्हें रहना पड़ रहा है। ईश्वर, राम दिया, सेवा, विक्की, दीपक, गुरदयाल, शेशो, माया, रोशनी, पासो, दर्शनी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली के अघोषित कटों ने उन्हें परेशान किया हुआ था। बिजली के आने व जाने का कोई तय समय नहीं है। किसी भी समय बिजली का कट लग जाता है। शाम के समय खाना बनाने का समय होता है और बिजली नदारद हो जाती है। दिन में भी बिजली नहीं रहती। रात के समय आराम करने के समय भी बिजली नहीं आती है। अब तो पिछले दिन दिनों से बिजली बिल्कुल ही नहीं आ रही है। इसके कारण बहुत अधिक परेशानी हो रही है। थाना प्रभारी राजफूल ने पुलिस बल के साथ मौका पर पहुंच कर लोगों को समझाया और जाम को खुलवाया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। गर्मी के कारण मुसाफिरों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।
एक पखवाड़े में दो बार आ चुके तूफान के कारण जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। जिस कारण लोग तो परेशान हैं ही, विद्युत निगम के लिए भी काम बढ़ गया है। गुहला चीका सहित पूंडरी व कैथल क्षेत्र में कई जगहों पर ट्रासंफार्मर गिरे हुए हैं। मुख्य लाइनें टूट गई हैं। निगम के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि विभाग ने पहले 33 केवीए, फिर 11 केवीए अब उससे आगे वितरण की लाइनों को ठीक करना शुरू कर दिया है। आगामी पंद्रह जून से धान की रोपाई शुरू होनी है। तब तक अधिकतर प्रभावित हुई विद्युत आपूर्ति की लाइनों को ठीक कर लिया जाएगा।