फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers met the DC in support of the Sarpanch.

Kaithal News: सरपंच के समर्थन में डीसी से मिले ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Villagers met the DC in support of the Sarpanch.
डीसी से मिलने पहुंचे गांव धनौरी के ग्रामीण। सोशल मीडिया
कैथल। धनौरी गांव के खेल स्टेडियम के पास पेड़ कटाई के मामले में गिरफ्तार किए गए सरपंच कपिल के समर्थन में शुक्रवार को ग्रामीण डीसी अपराजिता से मिले। ग्रामीणों ने सरपंच के समर्थन में डीसी से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और मामले से मुक्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने मामले में की कार्रवाई को लेकर एसपी से भी मुलाकात की। ग्रामीण संदीप कुमार व अन्य का कहना है कि सरपंच गांव का साझा काम करवा रहा था और पेड़ कटाई मामले में उसका कोई दोष नहीं है। शिकायतकर्ता ने रंजिश के चलते जानबूझकर सरपंच को मामले में फंसाने का प्रयास किया है। ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि गांव में विकास और सार्वजनिक हित से जुड़े कार्य करवाने में सरपंच की भूमिका रही है। ग्रामीणों के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुरानी रंजिश के कारण सरपंच के खिलाफ शिकायत दी और मामले को अलग रूप देने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि वास्तविकता सामने आ सके। ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच की गिरफ्तारी से गांव में भी लोगों में रोष है। ग्रामीणों की पूरी बात सुनने के बाद डीसी अपराजिता ने मामले की दोबारा जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले के तथ्यों की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


तीन लोगों पर दर्ज है केस
बता दें कि धनौरी खेल स्टेडियम के पास पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने सरपंच कपिल समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता प्रेम सिंह ने आरोप लगाया था कि बिना विभागीय अनुमति हरे पेड़ कटवाए गए और उनकी ढुलाई भी की गई। मामले में पुलिस ने सरपंच कपिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं अब ग्रामीणों के ज्ञापन के बाद डीसी ने मामले की दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं।

डीसी से मिलने पहुंचे गांव धनौरी के ग्रामीण। सोशल मीडिया

डीसी से मिलने पहुंचे गांव धनौरी के ग्रामीण। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed