{"_id":"69fe41e0528e108d000cf841","slug":"villagers-furious-over-poor-road-construction-mla-protests-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149098-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, विधायक ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, विधायक ने जताया विरोध
Sat, 09 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 09 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन सडक़ की जांच करते हुए विधायक देवेंद्र हंस व अन्य ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। गांव भागल से भूंसला तक बन रही सड़क में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की शिकायत पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस भी मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण सरकारी मापदंडों के अनुसार नहीं किया जा रहा और निर्माण कार्य में निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। विधायक देवेंद्र हांस ने मौके पर पहुंचकर जब सड़क की गुणवत्ता जांची तो पाया कि सड़क निर्माण से पहले ठीक प्रकार से सफाई नहीं की गई थी और निर्धारित मात्रा में सामग्री भी नहीं डाली जा रही थी।
विधायक और ग्रामीणों ने जब सड़क की सतह की जांच की तो निर्माण सामग्री हाथों से ही उखड़ने लगी। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को मौके पर बुलाने के लिए सूचना दी, लेकिन करीब दो घंटे तक न तो कोई अधिकारी पहुंचा और न ही ठेकेदार मौके पर आया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का पुतला फूंका : अधिकारियों और ठेकेदार के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस अवसर पर हरचेत नंबरदार, मनजीत कौड़ा, सुबा सिंह, कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।