{"_id":"63277cffaa845431691acc51","slug":"villagers-demand-to-fill-potholes-on-the-road-kaithal-news-knl1216031178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने की सड़क पर बने गड्ढे भरवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने की सड़क पर बने गड्ढे भरवाने की मांग
विज्ञापन
19-ढांड। चंदलाना से फरल के रास्ते में बने गहरे गड्ढे।
- फोटो : Kaithal
ढांड। चंदलाना से फरल को जाने वाली खस्ताहाल सड़क की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। किसानों और ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
ग्रामीण वेद प्रकाश, बृजलाल, सुभाष चंद, हर्ष, अश्वनी, साहिल, संजीव कुमार, कुलदीप कुमार, बलदेव कुमार, मोहित, मोहन लाल व गौरव ने बताया कि ये सड़क मार्केट कमेटी के अधीन आती है और काफी दिनों से टूटी हुई है। सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं जिससे वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से कई बार दोपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके है। किसानों का कहना है कि धान का सीजन लगभग शुरू हो चुका है ऐसे में इन गहरे गड्ढों में धान से भरी ट्राली पलटने से जान व माल दोनों का खतरा बना रहता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि धान के सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरवाया जाए।
मार्केट कमेटी ढांड के एसडीओ शमशेर सिंह ने कहा कि सड़क का एस्टिमेट बनाकर विभाग के उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है, जो पास हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क का निर्माण करवा दिया जाएगा। धान के सीजन को ध्यान में रखते हुए गड्ढों को शीघ्र ही भरवा दिया जाएगा।