फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Safety audit of all district roads to be conducted: ADC

जिले की सभी सड़कों का होगा सेफ्टी ऑडिट : एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Safety audit of all district roads to be conducted: ADC
कैथल। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा का विषय बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित विभाग तय समय में जिले की सभी सड़कों की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट जमा करवाएं। एजेंडे अनुसार जो-जो कार्य उन्हें सौंपे जाते हैं, वे समयबद्ध करवाएं।
विज्ञापन

इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए। संबंधित विभाग जिनके दायरे में जो सड़कें आती हैं, उसकी निगरानी रखें, यदि टूटी हुई हैं तो उन्हें दुरूस्त करवाना सुनिश्चित करें। वन विभाग सड़कों पर पेड़ों की टहनियों की छंटनी समय-समय पर करवाते रहें। एडीसी डॉ. सुशील कुमार सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में सड़क सुरक्षा वाहन समिति की बैठक लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

एडीसी ने पुलिस विभाग के यातायात निरीक्षक को कहा कि वे समय-समय पर जिले में होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के बारे में रिपोर्ट दें, ताकि यह जानकारी मिल सके कि जो दुर्घटनाएं हुई हैं, उसका मुख्य कारण क्या रहा और भविष्य में क्या रणनीति बनाई जा सके, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूद डीएसपी को इसी विषय पर ध्यान देने के लिए निर्देश जारी किए। इस मौके पर आरटीए गिरिश कुमार, एसडीएम संजय कुमार, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह मौजूद रहे। एडीसी ने एजेंडा अनुसार समीक्षा की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने नगर पालिका, एचएसवीपी, लोक निर्माण विभाग, एचएसएमबी, एनएचएआई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़कों से संबंधित रिपोर्ट जमा करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि राजौंद में सड़क दुरुस्तीकरण कार्य में तेजी लाएं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने कहा कि अब राजौंद में पेवर ब्लॉक की नहीं, तारकोल की सड़क बनाई जाएगी। यह कार्य एक सप्ताह में शुरू किया जाएगा और दो माह में कार्य पूरा हो जाएगा। कैथल-चीका रोड के संदर्भ में कहा कि समय-समय पर पैचवर्क का कार्य करवाया जा रहा है।

फोरलेन बनाने के लिए पेड़ों की कटाई, बिजली व अन्य कार्यों की अनुमति मिल चुकी है लेकिन वन विभाग के अनुसार उच्च न्यायालय में पेड़ कटाई पर रोक लगी हुई है, जैसे ही यह रोक हटेगी, तब आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके अलावा 22 करोड़ रुपये से सड़क बनाने की अनुमति भी लंबित है, जोकि आगामी 15 दिनों में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed