फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers allege bias in street construction

Kaithal News: ग्रामीणों ने लगाया गली के निर्माण में पक्षपात करने का आरोप

Sun, 21 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers allege bias in street construction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। पबनावा में गली निर्माण को लेकर सरपंच पर गंभीर आरोप लगाते हुए नाराज ग्रामीणों ने कहा कि उनके साथ राजनीतिक दुर्भावना के चलते पक्षपात किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान उन्होंने सरपंच के पक्ष में मतदान नहीं किया था, जिसके कारण उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीण सतपाल शर्मा, प्रवीण शर्मा, बृजभूषण, सतीश शर्मा, ईश्वर, रामपाल, धर्मपाल, शुभम और देव ने बताया कि बड़े मंदिर की ओर जाने वाली गली की चौड़ाई 40 फीट है। सरपंच ने
विज्ञापन


गली को नए सिरे से बनाने के लिए 30 फीट की चौड़ाई तक ब्लॉक उखाड़ दिए, लेकिन उनकी ओर लगती 10 फीट चौड़ी गली को नहीं छुआ। जब ग्रामीणों ने इसका कारण पूछा तो सरपंच ने कथित रूप से कहा कि मेरी मर्जी, जैसा चाहूं वैसा करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि 40 फुट की चौड़ाई वाली गली में से केवल 30 फुट को ही उखाड़ना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कई बार आग्रह किया कि 10 फुट की गली भी साथ में बनाई जाए, लेकिन उनकी कोई बात नहीं मानी गई।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत संबंधित विभाग को दी थी, जिसके बाद पंचायती राज विभाग के एसडीओ ने 3 नवंबर को सरपंच और ग्राम सचिव को पत्र जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि निरीक्षण में ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई है। आदेश में पूरी गली के ब्लॉक उखाड़कर दोबारा निर्माण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन फिर भी सरपंच ने जानबूझकर 10 फीट की गली को छोड़ दिया।

दूसरा पक्ष ः ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों के सामने सामुदायिक केंद्र बना हुआ है। सरपंच ने उस सामुदायिक केंद्र के तीनों ओर की गली को तो पूरी तरह उखाड़कर नया बनवा दिया, लेकिन उनके घरों की ओर लगती 10 फुट की गली को छोड़ दिया। आरोप यह भी है कि गली का ढलान उनके घरों की ओर रख दिया गया, जिससे पानी उनके घरों के सामने जमा होने लगा है। दूसरी ओर अपनी सफाई में सरपंच कश्मीर सिंह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गली में जहां मरम्मत की जरूरत थी, वहां सुधार कार्य करवाया गया है। लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।


गली का निर्माण कार्य सरपंच द्वारा करवाया जा रहा है। यदि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वे उनसे मिल सकते हैं, समाधान निकाल लिया जाएगा। -जगजीत सिंह, बीडीपीओ ढांड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed