{"_id":"6225030621f4d7542205d09d","slug":"village-naina-s-team-beat-dulayani-s-team-10-12-kaithal-news-knl1010639133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव नैना की टीम ने डुलयानी की टीम को 10-12 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव नैना की टीम ने डुलयानी की टीम को 10-12 से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैना में जिला स्तरीय सीनियर वर्ग में लड़के व लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता जिला खो-खो एसोसिएशन कैथल द्वारा करवाई गई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व खो-खो एसोसिएशन कैथल के प्रधान अलबाद सिंह राणा ने किया गया।
डीपी घनश्याम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गांव हरसोला, खुराना, डुलयानी व नैना की टीमों ने भाग लिया। लड़कियों के फाइनल मुकाबले में नैना टीम ने डुलयानी टीम को 10-12 के अंतर से हराया। लड़कों के वर्ग में फाइनल मुकाबला हरसोला व खुराना की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले टीम हरसोला ने टीम खुराना को हराया। खो-खो महासचिव बृषभान सिंह संगरोया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी हरियाणा एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन द्वारा फतेहाबाद में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर खो-खो कोच बलवान सिंह, शारीरिक शिक्षक संघ कैथल के प्रधान रमेश चहल, अध्यापक विजय, घनश्याम शर्मा, दलबीर नैन, पवन पंचाल, अनिल दलाल डीपी, अनिल शर्मा कोच, खो-खो कोच सुशील, ऋषि पाल मलिक, बलदेव, सुरेंद्र मलिक, निर्मल सिंह व बीरभान कादियान मौजूद रहे।