{"_id":"67104783142fc8adb9064a84","slug":"vihaan-got-third-place-in-national-level-judo-kaithal-news-c-18-1-knl1004-500682-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राष्ट्रीय स्तरीय जूडो में विहान को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राष्ट्रीय स्तरीय जूडो में विहान को तीसरा स्थान
Thu, 17 Oct 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी स्कूल के छात्रों ने खेलों की स्पर्धा में एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्कूल के छात्र विहान ने राष्ट्रीय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता गुजरात में आयोजित की गई थी।
वहीं, स्कूल के एक अन्य छात्र सक्षम सिंगला ने गिरदी (झारखंड) में आयोजित जूडो प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की गई। अब सक्षम सिंगला अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएंगे, जो ब्राजील में आयोजित होगी। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन अश्विनी शोरेवाला व प्रधान सरल शांत मंगल ने उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई दी।
स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा ने भी दोनों छात्रों, उनके अभिभावकों व कोच की सराहना की और आगामी प्रतियोगिता में जीत की कामना की।