फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vigilance team searched old record in city council office for a week

Kaithal News: विजिलेंस की टीम ने नगर परिषद कार्यालय में एक सप्ताह तक खंगाला पुराना रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team searched old record in city council office for a week
नगर परिषद कैथल की प्रॉपर्टी व बिल्डिंग ब्रांच विवादों के घेरे में
विज्ञापन

टीम ने डेढ सौ से अधिक मकानों के नक्शे और 250 से अधिक प्रॉपर्टी असेसमेंट का रिकॉर्ड लिया कब्जे में
पांच साल तक टैक्स व बिल्डिंग ब्रांच में कार्यरत कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी मांगा
एक सप्ताह तक चली पड़ताल सोमवार को पूरी हुई, अधिकारियों से भी किए सवाल जवाब
नसीब सैनी
कैथल। नगर परिषद कार्यालय से वर्ष 2016 से 2021 तक बनाए कई घरों के नक्शे और प्रॉपर्टी असेसमेंट में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर विजिलेंस की टीम ने एक सप्ताह तक परिषद कार्यालय में रहकर रिकॉर्ड खंगाला। टीम लगभग 150 से अधिक घरों के नक्शे व 250 से अधिक प्रॉपर्टी असेसमेंट की फाइलें अपने साथ ले गई। सोमवार को यह पड़ताल पूरी हुई है। अब विजिलेंस टीम रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद आगामी कार्रवाई करेगी।
परिषद सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस को एक शिकायत दी गई थी कि नगर परिषद में वर्ष 2016 से 2021 तक नक्शे पास करने व जमीनों की असेसमेंट गलत ढंग चढ़ाकर भष्ट्राचार किया है। इसके लिए विजिलेंस ने जांच शुरू की थी। मई माह में विजिलेंस ने नगर परिषद को पत्र लिखकर उक्त पांच सालों का डाटा मांगा था। परिषद से मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक सप्ताह से नगर परिषद कार्यालय में पहुंच कर टीम ने संबंधित ब्रांचों से डाटा एकत्रित किया। इसमें इस अवधि में कई घरों के पास किए गए नक्शों की जानकारी ली। साथ ही प्रॉपर्टी असेसमेंट की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

कर्मचारियों की सूची भी ली
विजिलेंस टीम ने वर्ष 2016 से 2021 तक टैक्स ब्रांच में कार्यरत टैक्स सचिव, लिपिक, टैक्स शाखा में कार्यरत अन्य कर्मचारियों का वार्षिक आधार पर ब्यौरा मांगा। इसमें पूछा गया कि कौन सा अधिकारी किस अवधि तक किस पद पर रहा। इसी प्रकार से टैक्स ब्रांच में वर्ष अनुसार कौन सा कर्मचारी किस सीट पर कार्यरत रहा, इसकी पूरी जानकारी मांगी है। सूत्रों का कहना है कि अवैध कालोनियों में बनाए गए मकान का नक्शा पास किए जाने या फिर प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट में सरकारी जमीनों को ही निजी जमीनों के तौर पर दर्शाए जाने जैसे कई गंभीर आरोप भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ सौ से अधिक नक्शे, 250 से अधिक असेसमेंट की रिपोर्ट विजिलेंस टीम को सौंपी : ईओ

नप ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि विजिलेंस के पास शिकायत है कि भ्रष्टाचार के तहत नक्शे पास किए गए हैं या फिर बिना नक्शा पास किए मकान बनाने दिए। इसके अलावा यह भी शिकायत है कि प्रॉपर्टी असेसमेंट में पैसे लिए गए हैं। शिकायत में किसी मकान या असेसमेंट का जिक्र तो नहीं है, लेकिन एक जरनल शिकायत है। इसी शिकायत के संबंध में विजिलेंस की टीम ने नप परिषद से वर्ष 2016 से 2021 तक टैक्स ब्रांच से संबंधित कर्मचारियों व वहां किए गए काम का ब्यौरा मांगा है। विजिलेंस इंस्पेक्टर की अगुवाई में आई तीन सदस्यीय टीम ने नक्शे, प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट, कर्मचारियों की ड्यूटी बारे में भी पूछा। इस दौरान लगभग डेढ़ सौ से अधिक नक्शे और 250 से अधिक असेसमेंट की रिपोर्ट विजिलेंस टीम को सौंप दी है। आगे टीम क्या कार्रवाई करती है, वह विजिलेंस ही बता सकती है। उनसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से काम लेने बारे पूछा गया। उन्होंने बताया कि कई बार कर्मचारियों की कमी में शिक्षित अन्य ब्रांच के कर्मचारी से काम ले लिया जाता है। ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed