फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vigilance probe begins into financial corruption in the Public Health Engineering Department

Kaithal News: जन स्वास्थ्य आभियांत्रिकी विभाग में वित्तीय भ्रष्टाचार की विजिलेंस जांच शुरू

Wed, 14 Jan 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Vigilance probe begins into financial corruption in the Public Health Engineering Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कैथल के जन स्वास्थ्य आभियांत्रिकी विभाग में वित्तीय भ्रष्टाचार, फर्जी टेंडर, बिना कार्य भुगतान, मशीनों की फर्जी एंट्री एवं कुटेशन, नियमों की अनदेखी और सरकारी पद का दुरुपयोग जैसे आरोपों की विजिलेंस जांच शुरू होने जा रही है। इस मामले की शिकायत कलायत निवासी समाजसेवी राधेश्याम प्रजापति ने की थी।

मुख्य सतर्कता अधिकारी हरियाणा, प्रदीप पूनिया की निगरानी में शुरू होने वाली जांच में राधेश्याम प्रजापति के साथ विभाग के अधीक्षक अभियंता अरविंद रोहिल्ला को भी उपस्थित होना अनिवार्य है। जांच 15 जनवरी को
विज्ञापन


पंचकूला स्थित मुख्यालय में दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी।

शिकायत में वर्ष 2019 से विभाग में हुए महाग्राम योजना घोटाला, रिकॉर्ड से छेड़छाड़, फर्जी जांच, आय से अधिक संपत्ति, बेनामी निवेश, मनी लॉन्ड्रिंग, स्पोर्ट्स एक्टिविटी फंड में गड़बड़ी और फर्जी भुगतान जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि कुछ अधिकारी सरकारी पद पर रहते हुए अलग-अलग नाम से निजी एजेंसियां चला रहे हैं, जिससे विभाग में संगठित लूट और बेनामी संपत्ति का निर्माण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



भ्रष्टाचार को दबाने के प्रयास किए ः राधेश्याम

राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि विभागीय स्तर पर भ्रष्टाचार को दबाने के प्रयास किए गए, लेकिन अब मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की जाएगी। उनका कहना है कि यदि जांच सही ढंग से की गई, तो यह बड़ा स्कैम उजागर होगा।


मुख्य सतर्कता अधिकारी की ओर से जारी पत्राचार (मेमो नंबर 3235-36 पीएचई/सीई) के अनुसार, राधेश्याम प्रजापति और अधीक्षक अभियंता अरविंद रोहिल्ला को 15 जनवरी को पंचकूला मुख्यालय में जांच में शामिल होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed