फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vigilance is the biggest safeguard

Kaithal News: सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच

Fri, 31 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Vigilance is the biggest safeguard
लिटल फ्लावर स्कूल कैथल में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव बारे किया जागरूक - फोटो : रामायण मेला समिति की बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। साइबर जागरूकता माह के तहत एसपी उपासना के आदेशानुसार थाना साइबर क्राइम एसएचओ व पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में एचसी कृष्ण की टीम ने लिटल फ्लावर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों, उनके आधुनिक तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने कहा कि डिजिटल युग में सुविधा के साथ खतरे भी तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर ठग फर्जी लिंक, लुभावने ऑफर, ओटीपी शेयरिंग, बैंक कॉल, स्क्रीन शेयरिंग ऐप, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक जॉब ऑफर और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


टीम ने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी भी व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया पर अनजान रिक्वेस्ट स्वीकार न करने और प्रोफाइल में निजी जानकारी सार्वजनिक न करने पर जोर दिया। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और शिकायत पोर्टल की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने अपील की कि ऑनलाइन ठगी की शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed