{"_id":"6af751e5228704ccc90d8f26","slug":"even-after-spending-lakhs-the-water-in-sheetalpuri-pond-is-not-fit-for-bathing-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157840-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लाखों के खर्च के बाद भी शीतलपुरी तालाब का पानी स्नान योग्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लाखों के खर्च के बाद भी शीतलपुरी तालाब का पानी स्नान योग्य नहीं
विज्ञापन
तालाब पर पड़ा निकाला गया मलबा व कचरा। संवाद
कैथल। छठ महापर्व पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने और सरोवर में पवित्र स्नान की परंपरा है, लेकिन कैथल में श्रद्धालुओं के लिए ऐसा कोई स्वच्छ सरोवर नहीं है, जहां वे स्नान और आचमन कर सकें।
शहर में छठ पूजा के प्रमुख स्थल बाबा शीतलपुरी तालाब की बदहाल स्थिति पर पूर्वांचल जन विकास मंच ने प्रशासन और नगर परिषद की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। मंच के प्रधान सेवक जयकृष्ण राय ने आरोप लगाया कि तालाब का पानी न पीने लायक है और न ही नहाने योग्य। यही वजह है कि कैथल से 15 से 20 बसों में श्रद्धालुओं को स्नान के लिए कुरुक्षेत्र जाना पड़ता है।
जयकृष्ण राय ने कहा कि उन्होंने स्वयं तालाब में स्नान करके इसकी स्थिति देखी है। मंच के सदस्यों के साथ मिलकर अपने स्तर पर तालाब से गाद निकलवाने का काम भी किया, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। उनके अनुसार नगर परिषद ने तालाब की सफाई के लिए करीब 20 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। अभी भी तालाब में मलबा पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से महिलाओं के लिए कपड़े बदलने की व्यवस्था करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक चेंजिंग रूम नहीं बनाए गए। तालाब के किनारे सुरक्षा रेलिंग भी नहीं है। ऐसे में कोई महिला या बच्चा पानी में गिर जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। इस बार 11वें छठ महोत्सव में 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 14 से 16 नवंबर तक विद्क्यार झील स्थित बाबा शीतलपुरी तालाब पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
वर्ष 2016 से यहां लगातार छठ महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। मंच के अनुसार जिले में पूर्वांचल समाज के 20 हजार से अधिक मतदाता हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल के परिवार इस पर्व को मनाते हैं। संवाद