फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   victory of Congress in Karnataka celebrated in Haryana, Surjewala won a big battle

Politics: बहुमत कर्नाटक में, लड्डू बंटे हरियाणा में, दो हार के बाद सुरजेवाला के खाते में बड़ी जीत! जानिए कैसे

Sat, 13 May 2023 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 09:30 PM IST
सार

लंबे समय बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर आई। हरियाणा के कैथल से हार का बदला लेने के लिए सुरजेवाला इस बार एढ़ी-चोटी का जोर लगा सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह सुरजेवाला आवास पर बड़े स्तर पर जश्न की योजना भी बनाई है।

विज्ञापन
victory of Congress in Karnataka celebrated in Haryana, Surjewala won a big battle
कार्नाटक मे कांग्रेस की जीत पर खुशी मनाते सदस्य। रणदीप सुरजेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहले हरियाणा में जींद विधानसभा उप-चुनाव में, फिर कैथल विधानसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद शनिवार को कैथल से विधायक एवं मंत्री रहे एवं इस समय कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के खाते में बंपर जीत आई है। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने जबरदस्त वापसी करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।

विज्ञापन


इसका श्रेय कैथल में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता रणदीप सुरजेवाला को दे रहे हैं, क्योंकि इस समय कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला हैं। कांग्रेस की जीत कर्नाटक में जरूर हुई है, लेकिन लंबे समय बाद कैथल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से रणदीप सुरजेवाला समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। न केवल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जश्न मनाया, बल्कि रविवार सुबह सुरजेवाला आवास पर बड़े स्तर पर जश्न की योजना भी बनाई है।
विज्ञापन


रणदीप सुरजेवाला को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता स्व. चौधरी शमशेर सिंह सुरजेवाला कद्दावर कांग्रेसी नेता रहे हैं। रणदीप नरवाना से दो बार विधायक बने व दो चुनाव में तत्कालीन इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से चुनाव भी हारे। 2005 में रणदीप सुरजेवाला ने तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को नरवाना विधानसभा से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कैथल विधानसभा से उनके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला ने चुनाव लड़ा और जीता था। 2010 व 2015 में रणदीप सुरजेवाला कैथल से विधायक बनें और मंत्री भी बनें। इसके बाद वर्ष 2018 में सुरजेवाला को जींद उप-चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद कैथल विधानसभा में उन्हें विधायक लीला राम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से कैथल में कांग्रेस कार्यकर्ता व सुरजेवाला समर्थकों को खुशी मनाने का अवसर ही नहीं मिल पाया था। शनिवार को कर्नाटक में कांग्रेस के बहुमत की खबरें आने पर ही कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।


सुरजेवाला आवास पर पहुंचें कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला ने बताया कि कर्नाटक की जीत का असर पूरे देश में आएगा। रविवार को सुरजेवाला आवास किसान भवन में इस जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कर्नाटक में अथक मेहनत की। कर्नाटक की जनता ने उसे स्वीकार कर स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed