{"_id":"691cb90ede63269b2208f723","slug":"vdoda-post-recovered-from-a-vehicle-with-police-sticker-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140879-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस स्टीकर लगी गाड़ी से डोडा पोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस स्टीकर लगी गाड़ी से डोडा पोस्त बरामद
Tue, 18 Nov 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी-व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने सोमवार देर रात चलाए गए एक ऑपरेशन में पुलिस स्टीकर लगी कार में डोडा-पोस्त सप्लाई कर रहे एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा साथी गाड़ी से उतरकर भागने में सफल रहा। पकड़ा गया आरोपी सुखविंद्र उर्फ़ काला (गांव मरौड़ी, जिला पटियाला, पंजाब) है।
मौके से पुलिस ने कुल 15 कट्टों में बंद 296 किलो 255 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी।
एंटी-व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार व एएसआई जसमेर सिंह की टीम बाईपास पर गश्त पर थी, जब सहयोगी सूत्रों से उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक एक्सयूवी-500 में दो संदिग्ध सोद पंजाब की ओर
विज्ञापन
जा रहे हैं और वाहन में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ हैं। सूचना पर रेडिंग पार्टी बनाकर अंडर ब्रिज खनौरी बाईपास पर नाकाबंदी की।
जैसे ही संदिग्ध गाड़ी आई, पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया। अंततः आंबेडकर चौक के पास एक तंग गली में गाड़ी घसीटते हुए फंस गई। दोनों लोग गाड़ी से उतर कर भागने लगे। सतर्क टीम ने मौके पर ही एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया।
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान डीएसपी बीरभान के समक्ष गाड़ी की निरीक्षण प्रक्रिया पूरी की गई और 15 कट्टों से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। भागे हुए आरोपी की पहचान कर ली गई है और उससे जुड़ी जानकारी जुटाने के बाद अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों के विरुद्ध नशा तस्करी व संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से जांच जारी है।
डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने कहा कि पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में लिप्त होने की सूचना पर खतरे की निगरानी में था। पुलिस अब पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है ताकि सप्लाई-नेटवर्क का भंडाफोड़ और फरार साथी की लोकेशन पकड़ी जा सके।
बरामदगी का विवरण
n पकड़े गए पैकेट: 15 कट्टे
n
डोडा-पोस्त : 296.255 किलोग्राम
n
वाहन : एक्सयूवी-500 (जिस पर पुलिस का स्टीकर भी लगाया हुआ था)
n
एफआईआर : थाना सदर में दर्ज, गाड़ी जब्त कर ली गई।