{"_id":"69de96f2e821bdf0df06fe40","slug":"vanshika-from-manas-village-brought-laurels-to-boxing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-886443-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मानस गांव की वंशिका ने बॉक्सिंग में बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मानस गांव की वंशिका ने बॉक्सिंग में बढ़ाया मान
Wed, 15 Apr 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मानस गांव की होनहार खिलाड़ी वंशिका ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन कर कैथल और हरियाणा का नाम रोशन किया है। महज 15 वर्ष की उम्र में वंशिका अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हंै और अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
वंशिका के पिता नरेंद्र हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि माता मुकेश देवी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से संबंध रखने वाली वंशिका डीएवी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा हंै और पढ़ाई के साथ खेल में भी संतुलन बनाए हुए हैं।
बचपन से खेलों के प्रति रुचि रखने वाली वंशिका ने बॉक्सिंग को अपना लक्ष्य बनाया और कड़ी मेहनत के दम पर पहचान बनाई। वह रोजाना सुबह और शाम तीन-तीन घंटे अभ्यास करती हैं। उसकी ट्रेनिंग कैथल के इंडोर स्टेडियम में कोच अमरजीत के मार्गदर्शन में हो रही है, जो उसकी तकनीक और फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में नागपुर में आयोजित जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप (अंडर-17) में वंशिका ने कांस्य पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में उसने पहले मुकाबले में पंजाब की खिलाड़ी को हराया, इसके बाद वेस्ट बंगाल और कर्नाटक की बॉक्सर को मात देते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
वंशिका की सफलता में उसके परिवार का अहम योगदान रहा है, जिन्होंने हर कदम पर उसका हौसला बढ़ाया। कम उम्र में ही उन्होंने यह साबित किया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
कोच अमरजीत का कहना है कि वंशिका में आगे बढ़ने की अपार क्षमता है। यदि वह इसी तरह मेहनत करती रहीं तो राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
वंशिका की प्रमुख उपलब्धियां
n
सब-जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक।
n
स्कूल स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
n
स्कूल नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भागीदारी
n
जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप (अंडर-17), नागपुर में कांस्य पदक