फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Urban plan got approval for Dhand

ढांड के लिए अर्बन प्लान को मिली मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Urban plan got approval for Dhand
10-कैथल। कस्बा ढांड का दृश्य। - फोटो : Kaithal
नगर योजना विभाग ने जिले के कस्बा ढांड के लिए भी अर्बन प्लान तैयार कर दिया है। इसके लिए विभाग ने जिलास्तर से भेजी गई रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। इसमें ढांड सहित आस-पास के बारह गांवों को नियंत्रित क्षेत्र में शामिल किया है। इस बार हजार से अधिक हेक्टेयर भूमि में कॉलोनी काटने सहित अन्य निर्माण कार्य के लिए डीटीपी कार्यालय से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

डीटीपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दो साल पहले विभाग ने ढांड व आस-पास के एरिया में कंट्रोल एरिया की योजना तैयार की थी। इसमें ढांड के साथ-साथ आस-पास के एक दर्जन गांवों को शामिल करते हुए विभाग को मंजूरी के लिए भेजा था। विभाग ने लगभग बारह हजार हेक्टेयर में यह योजना तैयार की है, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

इस एरिया में ढांड के साथ-साथ गांव डडवाना, जाजनपुर, जड़ौला, सोलूमाजरा, फरल, चुहड़माजरा, चंदलाना, कौल, पबनावा, पाबला व सलेमपुर का संपूर्ण एरिया शामिल किया है। जिसका क्षेत्र लगभग बारह हजार हेक्टेयर से अधिक बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीपी अनिल नरवाल के अनुसार ढांड के कंट्रोल एरिया के लिए विस्तृत रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजी गई थी। जो स्वीकृत हो गई है। अब इस बारह हजार से अधिक हेक्टेयर में कोई भी अवैध कॉलोनी नहीं काटी जा सकेगी। कॉलोनी काटने व अन्य प्रकार के निर्माण कार्यों के लिए विधिवत तौर पर डीटीपी कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि ढांड जिले का विकसित होता शहर है, जिसमें अब नियंत्रित व व्यवस्थित तरीके से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed